BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 5:42 pm
BIG NEWS : राजस्थान का निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोर लाइन और अज्ञात बदमाश, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए आला अधिकारी, 8 दिन में मिली बड़ी सफलता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आठ दिन पूर्व निम्बाहेडा चितौडगढ फोर लाईन पर लक्ष्मीपुरा में श्री बालाजी इन्टरप्राईजेज ट्रांसपोर्ट के सामने से चोरी गए ट्रेलर को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने भीलवाड़ा जिले से बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 21 व 22 अप्रैल की रात्रि को निम्बाहेडा चितौडगढ फोर लाईन पर लक्ष्मीपुरा मे श्री बालाजी इन्टरप्राईजेज ट्रांसपोर्ट के सामने से धनोरा निवासी कृष्णकान्त पुत्र उंकार लाल सुथार के ट्रेलर  को कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले जाने के मामले में सदर निम्बाहेडा पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई प्रहलाद सिंह के जिम्मे की गई। चोरी किये ट्रेलर की जानकारी कर शीघ्रता से बरामद करने लिए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल के सुपरविजन मे थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई प्रहलाद सिंह व कानि. धरमचन्द द्वारा मौके पर पहुंच कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला गया एंव ट्रेलर चोरी कर ले जाने वाले सम्भावित मार्ग पर आरोपियों की तलाश की गई। 
इस दौरान टोल प्लाजा औछडी, जोजरो का खेडा जिला चितौडगढ व दुल्हेपुरा जिला भीलवाडा से रिकार्ड प्राप्त किया गया एवं वीडियो एवं फुटेज को बारकी से देखा गया। मुखबीर की सूचना पर उक्त ट्रेलर को जिला भीलवाडा से बरामद किया गया। ट्रेलर चोरी कर ले जाने वाले अज्ञात बदमाश की तलाश जारी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE