नीमच। आज 1 मई 2025 से 15 मई 2025 तक सीएम राइस विद्यालय मनासा में समर कैंप प्रारम्भ हो रहा है। सुबह 08.00 से 10.00 बजे तक कैंप चलेगा। इसमें विधार्थियों को योग, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, डांस, एरोबिक्स, संगीत, लोक गीत, स्थानीय खेल आदि कौशल सिखाए जाएंगे। इसमें विद्यालय के कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्र भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण दिनेशचंद्र धाकड़ खेलकूद शिक्षक, नीलू सोलंकी व ऋषिका राठौर देंगे।