BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 6:51 pm
BIG NEWS : पारसोली थाना पुलिस एवं रसद विभाग चितौडगढ की संयुक्त कार्रवाई, पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा, पेट्रोलियम पदार्थाे से भरे 12 प्लास्टिक के ड्रम व पिकअप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस एवं रसद विभाग चितौडगढ की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पिकअप में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2395 लीटर पेट्रोलियम पदार्थाे से भरे 12 प्लास्टिक के ड्रम व पिकअप जब्त किये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से पेट्रोलियम पदार्थों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के सुपरविजन में एएसआई सूरजमल, कानि. सोनाराम एवं जिला रसद अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा काटून्दा मे एक बिना नम्बरी पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो पिकअप में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे 12 प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए पाये गए। पिकअप चालक श्रीराम कॉलोनी डाईट रोड चित्तौड़गढ़ निवासी विशाल पुत्र किशनलाल तारवानी सिंधी  से पेट्रोलियम पदार्थ के परिवहन को लेकर अधिकृत बिल या अनुज्ञापत्र की मांग की गई तो नही होना बताया। पिकअप में भरे पेट्रोलियम पदार्थ कुल 2395 लीटर हुआ। पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रमो को पिकअप सहित जब्त किया जाकर पिकअप चालक विशाल को गिरफतार किया गया। पेट्रोलियम पदार्थ की उपलब्धता के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE