BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2025, 4:13 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की भदेसर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ, जैसे ही हुंडई ईओन लेकर निकला तस्कर तो बीच रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई ईओन कार की तलाशी में 60 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है व परिवहन मे प्रयुक्त कार को जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी आईपीएस ने बताया कि जिले मे मादक पदार्थाे की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियों का दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में एवं डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भदेसर के एएसआई निहाल चन्द, कानि. विकास, विजय, रतन सिह, धर्मेन्द्र, करनल सिह व भैरूलाल द्वारा भदेसर लसडावन रोड पर भालुन्डी तिराहे पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक कार हुंडई ईओन को रोककर तलाशी ली तो उसमे 60 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। 
उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी थानांतर्गत सूबी निवासी 21 वर्षीय अंकित कुमावत पुत्र सुरेश कुमावत को गिरफ्तार किया गया। भदेसर थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE