BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 11:41 am
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और बदमाशों का गिरोह, जब चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व नीमच जिले में दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी..., दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाईकिलें बरामद की है। आरोपियों से आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। कस्बा बेगूं से तीन, चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल से दो, भीलवाड़ा हॉस्पिटल से एक व नीमच के रतनगढ़ से एक बाईक चोरी की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 29 अप्रैल को भीलवाड़ा जिले के आम्बा थाना बड़लियास निवासी रमेशचन्द्र लौहार की मोटरसाईकिल नया बस स्टेण्ड बेगूं से कोई अज्ञात बदमाश चूराकर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई रामदयाल के जिम्मे किया गया। उक्त चोरी को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई रामदयाल, कानि. रमेशचन्द्र, विजय व मनोहर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति देवकरण उर्फ देवराज उर्फ सानू उर्फ सानिया गर्ग व रोहित मेवाड़ा दोनो चोरी की मोटरसाईकिल लेकर काटून्दा से बेगू की तरफ आ रहे है और चोरी की मोटरसाईकिल सस्ते दाम मे बेचने की फिराक मे है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नया बस स्टेण्ड बेगू पहुच कोर्ट परिसर के सामने नाकाबन्दी करते हुए आरोपी देवकरण उर्फ देवराज उर्फ सानू उर्फ सानिया पुत्र कैलाशचन्द्र गर्ग निवासी खुर्रा बाजार बेगूू थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ व रोहित मेवाड़ा पुत्र राजकुमार मेवाडा निवासी खुर्रा बाजार बेगू थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ के कब्जे से नया बस स्टेण्ड बेगू से चोरी की हुई मोटरसाईकिल सहित धरदबोचा। 
दोनो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की गई तो  उनके द्वारा प्रकरण मे बाईक चोरी करना बताया, जो कि उनके कब्जे से बरामद की जाकर आरोपियों को गिरप्तार कर अनुसन्धान किया गया। पूूछताछ के दौराने दोनो आरोपियों द्वारा कस्बा बेगू मे सरकारी हास्पीटल से हीरो स्पेलण्डर, नीलकण्ठ महादेव मन्दिर बेगू से बजाज मोटरसाईकिल व नया बस स्टेण्ड बेगू से एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल चोरी की गई, दो मोटरसाईकिल सावरियाजी हास्पीटल थाना क्षैत्र सदर चित्तौड़गढ, एक मोटरसाईकिल भीलवाड़ा माहात्मा गाधी हास्पीटल व एक मोटरसाईकिल थाना क्षै़त्र रतनगढ जिला नीमच म.प्र. से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिनकी निशादेही से अलग अलग स्थानो से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी उक्त मोटरसाईकिलो को सस्ते दामो मे बेचने की फिराक मे थे। जिनको गठित टीम द्वारा धरदबोचा गया।                  
तरीका वारदात-  

उक्त दोनो अभियुक्तगण द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानो से रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करना एवम् सस्ते दामो मे बेच कर शराब पीना व अपने महगे शौक पूरे करना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE