BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2025, 12:04 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और वोक्सवेगन कार, जब तस्करों ने लगाया नीमच की तरफ से टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, प्रकाश और कालूराम चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक वोक्सवेगन कार से 90 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. व जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिंह, कानि रामकेश, विरेन्द्र सिह, जगदीश, विजय सिंह, राकेश कानि, रणजीत व शंकर लाल द्वारा जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान नीमच की तरफ से वेक्सवोगन कार आई जिसे रुकवा कर तलाशी ली गई तो कार के पीछे की सीट पर दो कट्टे काले रंग के तथा पीछे डिक्की में 2 सफेद रंग के कपडे के बोरे मिले। जिनमें भरा कुल 90 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया। 
घटना में प्रयुक्त वेक्सवोगन कार नम्बर को जब्त कर आरोपी प्रकाश बिश्नोई पुत्र हनुमान राम बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी डोली कला थाना कल्याणपुरा जिला बालोतरा व कालुराम पुत्र अचला राम बिश्नोई उम्र 25 साल निवासी डोली कला थाना कल्याणपुरा जिला बालोतरा (राज) को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE