BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 8:00 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस की भू माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, आरोपियों ने फरियादी का अपहरण कर डरा धमकाकर करवा ली थी लाखों की बेशकीमती जमीन अपने नाम, वायडी नगर थाने की टीम को मिली बड़ी सफलता, अब सलाखों के पीछे रहेंगे ये तीन आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे संदीपसिंह मँगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे जमीन संबंधी मामले मे फरियादी को धमकी देकर उसकी बेशकीमती जमीन अपने नाम कराने वाले आरोपीगणो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर उनको गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 06-05-2025 को पुलिस अधीक्षक मंदसोर के द्वारा जनशिकायत निराकरण हेतु महाशिविर का आयोजन किया था जिसमे फरियादी मुक्तियार पिता जाँनु अलदाद उम्र 44 साल निवासी मुल्तानपुरा के द्वारा शिकायत की गई कि प्रार्थी के नाम पर मुल्तानपुरा मेन रोड पर करीब सवा बीघा जमीन हे दिनांक 03-03-2025 को  मुल्तानपुरा निवासी परवेज पिता रफीक सुन्नी, मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी तथा उनके साथी मोईन पिता जाकिर दिपलीया निवासी नुरकालोनी मन्दसौर और शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुरकालोनी मन्दसौर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर जबरन गाडी मे बिठाकर मंदसोर रजिस्ट्री कार्य़ालय ले गये और प्रार्थी के हिस्से की करीब सवा बीघा जमीन जिसकी बाजारु कीमत करीब 60 लाख रुपये हे उसे शोएब पिता अकरम नियारगर के नाम पर करवा ली और प्रार्थी को एक रुपया भी नही दिया मन्दसौर पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल थाना वायडी नगर पर आरोपियो के विरुद्ध अपहरण जान से मारने की धमकी देकर फरियादी की जमीन हथियाने पर आरोपी परवेज पिता रफीक सुन्नी निवासी मुल्तानपुरा, मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी निवासी मुल्तानपुरा , मोईन पिता जाकिर दिपलीया निवासी नुरकालोनी मन्दसौर और शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुरकालोनी मन्दसौर  के विरुद्ध अपराध धारा 308(5), 140 (3),351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-
- परवेज पिता रफीक सुन्नी उम्र 35 साल  निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मंदसोर
- मुजफ्फर पिता रफीक सुन्नी उम्र 50 निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मंदसोर                
- मोईन पिता जाकिर दिपलीया उम्र 30 साल निवासी नुरकालोनी नई आबादी थाना कोतवाली जिला  मन्दसौर

फरार आरोपी-
- शोएब पिता अकरम नियारगर निवासी नुर कालोनी नई आबादी थाना कोतवाली जिला मन्दसौर

जप्त वाहन- 
मारुती सुजुकी ब्रेजा  RJ 27 CE 9391                 

सराहनीय कार्य- 
निरीक्षक सँदीप सिंह मँगोलिया एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE