BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 1:39 pm
BIG NEWS : एमपी का मंदसौर जिला और चिकित्सा अधिकारी व परिजन, जब तीन अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी रूकवाकर दिया इस बड़ी घटना को अंजाम तो फैली सनसनी, अब राजस्थान की निम्बाहेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी रवि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना दलौदा जिला मंदसौर के चिकित्सा अधिकारी और परिवारजन के साथ मारपीट कर लूट करने के आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने डिटेन कर एमपी के मंदसौर जिला पुलिस को सौंपा हैं। 

पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ सुधीर जोशी ने बताया कि 05 मई को एमपी के मंदसौर जिले में एक ट्रेनी डॉक्टर व उसके परिजनों के साथ दलौदा थानां क्षेत्र में उनकी गाड़ी को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रुकवा कर गाड़ी में तोड़फोड़ की व मारपीट कर उनसे लूट करके भाग जाने पर दलौदा पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी कोतवाली निम्बाहेड़ा थानांतर्गत नीमच रोड ईटों का भट्टा निवासी 22 वर्षीय रवि राय उर्फ अजय उर्फ माया पुत्र कंवरलाल कोली के रूप में पहचान हुई ।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दलोदा के थानाधिकारी द्वारा कोतवाली निम्बाहेड़ा के थानाधिकारी रामसुमेर मीणा को अवगत कराया गया, जिस पर एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानिस्टेबल  रामकेश व शीशपाल द्वारा आसूचना संकलन व लोगों से लगातार सम्पर्क आरोपी रवि राय को डिटेन किया जाकर मंदसौर पुलिस बल एएसआई अजय चौहान, हैड कानि. उमंग शर्मा व दिगपाल सिंह को सुपूर्द किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE