BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2025, 11:03 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की राशमी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही आरोपी ने लगाया कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 33 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मंगलवाड़ थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो साल से वांछित होकर फरार चल रहा हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राशमी देवेन्द्र सिंह देवल उ.नि. व थाना राशमी के एएसआई नन्दलाल, हैडकानि. रतनलाल, कानि. रमेश विश्नोई, विनोद कुमार, अर्जुन लाल, चतरदान, दीपक कुमार व राकेश कुमार द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा में नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान सांखली की तरफ से एक स्विफ्ट कार नम्बर आती हुई नजर आई। जिसके चालक द्वारा नाकाबन्दी से पहले वाहन को रोक कर चालक व उसके साथी कार की फाटक खोल कर भागने लगे। पुलिस जाप्ता द्वारा तुरन्त कार के पास पहुँच घेरा दे कार को चालक सहित रोका गया। कार में चालक के पास की सिट पर बैठा एक व्यक्ति उतर कर जंगलो की तरफ भाग गया, जिसका पिछा किया गया मगर रात्रि का समय होकर अन्धेरा होने से कोई पता नही चल पाया। 


थानाधिकारी राशमी द्वारा उक्त कार को चौक किया तो कार की डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में पीसा हुआ अफिम डोडा चुरा होना पाया गया, जिसका वजन 33 किलो 910 ग्राम हुआ। उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी उदयपुर जिले के भींडर थानांतर्गत नारायणपुरा निवासी 25 वर्षीय मांगी लाल पुत्र वरदीचंद डांगी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल डांगी से पुछताछ करने पर वह पुलिस थाना मंगलवाड के दो वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित होना पाया गया। कार चालक व मौके से फरार एक साथी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।


उक्त कार्यवाही में कानि. विनोद कुमार व दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE