BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2025, 5:28 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बस्सी थाना पुलिस और अवैध अफीम की तस्करी, जब स्विफ्ट कार से रवाना हुए तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने नाकाबंदी कर रोका वाहन, तलाशी ली तो रह गए दंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 03 किलो 118 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी बस्सी मनीष वैष्णव पुनि व जाप्ता एएसआई ऐजाज मौहम्मद, कानि. विजेश, शंकरलाल, लक्ष्मण व रामनिवास द्वारा रविवार को सारण पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान सारण पुलिया पर एक स्विफ्ट में सवार दो व्यक्तियों को रूकवाकर कार की तलाशी ली गई तो कार में 03 किलो 118 ग्राम अवैध अफिम मिली। उक्त अवैध अफीम व कार को जब्त कर आरोपियों जोधपुर जिले के लुणी थानांतर्गत मोडी जोशियान निवासी 38 वर्षीय राजुराम पुत्र बिहारीलाल पालीवाल ब्राहमण व जोधपुर जिले के कापरडा थानांतर्गत रामनगर निवासी 29 वर्षीय अशोक पुत्र हनुमानराम विश्नोई को गिरफतार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में थाना बस्सी पर प्रकरण दर्ज कर विस्तुत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE