BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2025, 8:02 pm
BIG NEWS : अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले पांच आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, गलत इंजेक्शन से मरीज की मृत्यु होना बताकर की इतने लाख रूपये की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। क्लिनिक संचालक के हाथों गलत इंजेक्शन से मरीज की मृत्यु होना बता अपहरण कर पत्नी से पांच लाख रुपये की मांग करने की घटना का खुलासा करते हुए गंगरार थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं अपहृत को तलाश लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रार्थिया चन्देरिया निवासी मीता मण्डल पत्नि राकेश मण्डल ने चन्देरिया थाने पर रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पति का बोरदा मे क्लिनिक है, जो 21 अप्रैल को हमेशा की तरह क्लिनिक पर बोरदा गये थे। रात करीब 01.00 ए.एम पर उसके पति के मोबाईल नम्बर से वाईस कॉल आया तथा बताया कि उससे गलत इंजेक्शन लग गया है, जिससे मरीज की मृत्यु हों गयी है और वो लोग पांच लाख रूपयो की मांग कर रहे है। बार-बार वाईस कॉल कर पांच लाख रूपयो की मांग कर उसके पति का किसी ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया है। महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अपहृत राकेश मण्डल की तलाश कर कर दस्तयाब किया गया तथा घटना के दौरान आयी चोटो का मेडिकल कराया गया।

किस प्रकार हुआ घटना का खुलासा- 
उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभूलाल कुमावत के निर्देशन में थानाधिकारी गंगरार डी. पी. दाधिच पु.नि. के द्वारा एक विशष टीम का गठन किया गया। अज्ञात आरोपियों की सरगहमी से तलाश की गयी। सोमवार को संदिग्ध मुकेश पुत्र कमला उर्फ कमलेश जी गुर्जर उम्र 23 साल पेशा मजदूरी निवासी बोरदा थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ, रोहित ओढ पुत्र सुरेश ओढ उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी रिठोला हाल हाउसिंग बोर्ड थाना सदर चित्तौड़गढ़ जिला चित्तौड़गढ़, भावेश बारेठ पुत्र बाबूलाल बारेठ उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी मीणों का कंथारिया थाना शम्भुपूरा जिला चित्तौड़गढ, अर्जुन गिरी भारती पुत्र छगनगिरी भारती गोस्वामी उम्र 25 साल पेशा मजदूरी निवासी कचूमरा थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ एवं भैरूसिह पुत्र नारायणसिह राजपूत उम्र 25 साल निवासी बनाकियां कलां थाना कपासन जिला चित्तौडगढ़ की तलाश कर मामले में गिरफ्तार किये गये। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदात- 
आरोपी मुकेश गुर्जर जो राकेश मण्डल के क्लिनिक पर बैठना उठना रखता था व मुकेश को राकेश मण्डल की आमदनी की जानकारी थी। राकेश मण्डल ने चन्देरिया मे अच्छा मकान बना लिया, जिससे मुकेश गुर्जर को मन मे भ्रांति आयी कि राकेश मण्डल के पास मे काफी पैसे है, तो टीम बनाकर अपकरण कर लेते है तो अपने को मुंह मांगी रकमे/ रूपये मिल जायेगे, जिससे शौक मौज करेगे व गाड़ी खरीद लेंगे। मुकेश ने अपने साथीयो से सम्पर्क कर सुनियोजित तरीके से राकेश मण्डल की रेकी की तथा रात के समय सुनसान जगह पर बिना नम्बरी स्कार्पियो कार को आड़े लगा रोक कर राकेश मण्डल को उठाकर कार में डालकर आंखो पर प‌ट्टी बांधकर मारपीट कर पैर तौड़ दिया। आरोपियों द्वारा राकेश मण्डल के ही फोन से ही उसकी पत्नि के फोन पर वाईस कॉल करवाकर फिरौती के पांच लाख रूपयों की मांग की गई तथा रूपये नही देने पर राकेश मण्डल की मोटरसाईकिल व मोबाईल लेकर राकेश मण्डल को सुनसान जगह पर पटक कर चले जाना। आरोपियों द्वारा अपनी शौक मौज करने के लिए घटना कारित की है।

कार्यवाही में शामिल टीम-
थानाधिकारी गंगरार डी. पी. दाधिच पु.नि. व थाना गंगरार से एएसआई शैतानसिह, कांनि. रोहिताश्व, कुंजीलाल, राजेश, नन्दलाल, साईबर सैल के हैड कांनि राजकुमार व कांनि. राजेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE