BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 11:24 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का मिर्जापुरा फंटा और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जैसे ही पिकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ लेकर रवाना हुए तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये करोड़ों रूपये कीमत का ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। एमपी तस्करी एवं माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत धरपकड़ करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी राव द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया था, जिसमें नारकोटिक्स विंग के सभी पुलिस अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे जो उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद्र जैन के निर्देशन में नारकोटिक्स मंदसौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि आरोपी शम्सुद्दीन उर्फ अन्नू पिता इब्राहिम शैख़ उम्र 32 वर्ष निवासी मदारपुरा मंदसौर, यामीन ख़ान पिता मोहम्मद यूसुफ़ ख़ान उम्र 47 वर्ष निवासी गौस पाक का साईं बाबा मंदिर के पास नया नगर माहिम वेस्ट मुंबई और समीर शैख़ पिता जाकिर शैख़ उम्र 50 वर्ष निवासी नयानगर महिम मुंबई का अपनी कब्जे की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 14 जेड एफ 7645 लहसून भरकर मुंबई जा रहे है और साथ में अवैध मादक पदार्थ एमडी ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर निरी भारत सिंह चावड़ा मंदसौर नारकोटिक्स विंग की टीम द्वारा मंदसौर-नीमच-मिर्जापुरा फंटे पर मुखबिर के बताए अनुसार घेराबंदी कर पिकअप एवं एमडी सहित तीनों आरोपियों को पकड़ा तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कुल मात्रा 1110 ग्राम एमडी कीमती करीब 1 करोड़ 11 लाख स्पये की पकड़ी एवं प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


आपकों बता दें कि आरोपी शम्सुद्दीन, राजस्थान से 41 किलो अफीम के मामले में पेरोल से पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE