BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 12:04 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही तस्कर ने लगाया स्वीफ्ट डिजायर कार में टॉप गैर तो खाकी ने की नाकाबंदी, फिर जब रोककर ली वाहन की तलाशी, इस तरह से छुपाकर ले जा रहा था भारी मात्रा में माल, अब सलाखों के पीछे रहेगा आरोपी चैना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय स्वीफ्ट डिजायर कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.05.2025 को रात्रि में पुलिस थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा स्वीफ्ट डीजायर कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर रतनगढ जाट रोड ग्राम साण्डा के पास नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग कि बिना नम्बर कि स्वीफ्ट डीजायर कार के चालक आरोपी अनोप उर्फ चैना पिता प्रभुराम विश्नोई उम्र 22 साल निवासी मतवालो कि ढाणी बालासती पंचायत पुलिस थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान) के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनगढ पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


 
गिरफ्तार आरोपी-
- अनोप उर्फ चैना पिता प्रभुराम विश्नोई उम्र 22 साल निवासी मतवालो की ढाणी बालासती पंचायत पुलिस थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान)

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक वीरेन्द्र झा, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE