BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 10:39 am
BIG NEWS : 21 साल की युवती और शिंव मंदिर, घर से निकली दुकान तो रास्ते में मिला कालू, जब दोस्तों पर किया इशारा..., फिर शादी कर खाली मकान में अनिल, मुकीम, आमिर ने मिलकर दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम, भनक लगते ही परिजन पहुंचे थाने, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। 21 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद से युवती का एम्बुलेंस में अपहरण किया फिर उसे बेहोश कर दिया। जब युवती को होश आया तो वह ओरछा में थी। जबरन उससे शादी की। वापस ग्वालियर लेकर आया और यहां लक्कड़खाना में एक खाली मकान में तीनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


इतना ही नहीं पिता की हत्या की धमकी देकर कोर्ट और थाना में झूठे बयान भी दिलवाए। आठ दिन युवती वन स्टॉप सेंटर में रही। घर लौटने के बाद अब हिम्मत कर आपबीती परिजन को सुनाई है। घटना 23 मार्च से लेकर अभी तक की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।


शहर के झांसी रोड थाना पुलिस को 21 वर्षीय युवती ने बताया कि 23 मार्च 2025 की दोपहर 1.30 बजे वह अपने घर के पास ही मंदिर के पास दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कालू उर्फ अनिल बाल्मीक उसे मिला। कालू ने उससे कहा कि तुमने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का जो मामला दर्ज कराया है, उसमें राजीनामा कर लो। युवती ने राजीनामा के लिए मना किया तो उसने एक इशारा किया और उसके दोस्त मुकीम खान व डिंकू उर्फ आमिर खान एम्बुलेंस में आ गए।


तीनों ने मुझे एम्बुलेंस में जबरन पटक दिया। गेट बंद कर दिए, जिससे आवाज बाहर नहीं जा सके। इसके बाद एम्बुलेंस में कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो युवती लहंगा पहने हुए थी और जहां वह थी वहां शिव मंदिर था। जब वह मुझे मंदिर में ले जा रहे थे तो बाहर ओरछा लिखा हुआ था। यहां युवती ने जबरन शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता और भाई की हत्या की धमकी दी।


जबरन मांग भर दी, ग्वालियर लाकर किया गैंगरेप
इसके बाद मंदिर में कालू ने युवती को जबरन वरमाला पहनाकर मांग भर दी। पैरों में बिछिया पहना दिए। इसके बाद एम्बुलेंस में लेकर ग्वालियर लक्कड़खाना में रखा। रात होते ही एक सूने मकान में ले गए, पहले कालू बाल्मीक ने रेप किया। उसके बाद बारी-बारी से मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर ने रेप किया। गैंगरेप के बाद वापस लक्कड़खाना वाले घर में ले आए। रात भर यहां रखा।


धमकाकर कोर्ट में दिलवाई झूठे बयान
25 मार्च 2025 को कोर्ट में कालू बाल्मीक पर लगे छेड़छाड़ के मामले में युवती के बयान थे। सुबह उसके पिता की हत्या की धमकी देकर युवती को लेकर वह खुद कोर्ट पहुंचा। यहां डर के चलते युवती ने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद आरोपी उसे झांसी रोड थाना के पास ले गया और धमकाया कि यदि किसी से कहा कि हम तुझे जबरन ले गए थे तो मार देंगे। यहां भी युवती ने अपनी मर्जी से जाना बताया।


वन स्टॉप सेंटर से घर पहुंची और सुनाई आपबीती
पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, क्योंकि उसकी थाना में गुमशुदगी दर्ज थी। यहां से युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद मां-पिता के साथ वह घर आ गई। उसे डर था कि आरोपी कालू खतरनाक है, वह उसके पिता को कुछ कर न दे।


किसी तरह डरते हुए उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवार ने उसे हिम्मत दी और मामले की शिकायत झांसी रोड थाना में की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी कालू उर्फ अनिल बाल्मीक और उसके दोस्त मुकीम खान व डिंकू उर्फ आमिर खान के खिलाफ झांसी रोड थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE