BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 6:54 pm
BIG NEWS : इंजीनियर हत्याकांड में खाकी को मिली बड़ी सफलता, आरोपी वीर सिंह मीणा की सहयोगी व मृतक की पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध संबंध के चलते निम्बाहेड़ा कस्बे में निवास कर रहे भीलवाड़ा जिले के दांतड़ा बांध थाना आसिन्द निवासी आरयूडीआईपी इंजीनियर की हत्या के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हत्याकाण्ड में गिरफ्तार आरोपी वीरसिंह मीणा की सहयोगी व मृतक की पत्नि को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा में हुई इंजीनियर की हत्या की घटना को मददेनजर हत्या कर लाश कुएं में डालने की वारदात में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर पकडने के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. व थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा सजंय शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में उप निरीक्षक कन्हैयालाल, एएसआई जुल्फकार खां, सूरज कुमार, हैडकानि. हरविन्द्र सिंह, महावीर सिंह, कानि. रामचन्द्र, प्रमोद कुमार, रामकेश, महिला कानि. राजबाला व स्नेहलता की विशेष टीम द्वारा हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए लाश कुंए में डालने वाला मुख्य आरोपी वीरसिंह मीणा को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी वीरसिंह मीणा की सहयोगी व प्रेमिका एंव मृतक मोतीलाल की पत्नि सोनिया बलाई को गिरफ्तार किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE