BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 6:58 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही पिकअप वाहन से रवाना हुए तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने अवैध डोडाचूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 9 क्विंटल 9 किलो 590 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर बीकानेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु.नि. के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई रामदयाल, कानि. कमलेश, मनोहर, रमेश, दिलखुश, जगदीप, सुरेंद्र, खेमाराम व रतनसिह द्वारा सरहद मैनाल मे नेशनल हाइवे पर स्थित हाईवे पार्किग पर पहुच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप लाडपुरा की तरफ से आयी और मेनाल की तरफ जा रही थी। जिसके पीछे तिरपाल लगा हुआ था। जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा रोकने के का ईशारा किया तो पिकअप वाहन के चालक व साथ बैठे व्यक्ति द्वारा पिकअप को तेजगति से भागकर हाईवे पार्किग मे लेकर जाकर वापस घूमाने लगे जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर पिकअप को घेरा देकर पकड़ा। पिकअप को चौक किया गया तो जिसमे कुल 47 कट्टो मे 909.590 किलोग्राम अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। 

उक्त अवैध डोडाचूरा व पिकअप को जब्त कर आरोपी किशनलाल पुत्र मुरलीराम सेन उम्र 24 साल निवासी ढींगसरी थाना पांचू जिला बीकानेर हाल नई लाईन, माताजी के मंदीर के पास, गंगाशहर थाना गंगाशहर जिला बीकानेर एवं भंवरराम पुत्र कालूराम नायक उम्र 27 साल निवासी रोशनीघर के पास, तिलकनगर, जयपुर रोड़ बीकानेर थाना व्यास कोलोनी बीकानेर को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बध मे पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE