BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 11:09 am
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी, जब गेहूं का भूसा लेकर पिकअप वाहन पहुंचा तो अधिकारियों ने किया रूकने का ईशारा, फिर जैसे ही चालक ने उठाया ये कदम, पीछा कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में छुपाकर ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार एक और कार्यवाही करते हुए शनिवार को कोटा नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में गेहू के भूसे (खाखला) की आड़ मे अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्लास्टिक के 29 कट्टों में भरा 698.190 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व  डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु.नि. के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक , एएसआई रामदयाल, कानि कमलेश, मनोहर, विकाश, रमेश, बालकिशन , रणवीर ,  सुरेन्द्र,  खेमाराम व रतनसिह द्वारा शनिवार को सरहद मैनाल मे कोटा नेशनल हाईवे 27 पर स्थित हाईवे पार्किग पर पहुच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप जिसमे गेहू का भूसा ( खाखला ) भरा होकर लाडपुरा से मैनाल की तरफ आ रहा था। जिसको वाहन को रूकवाने का ईशारा क्या तो पिकअप मे एक व्यक्ति सवार होकर पिकअप का भगाकर ले जाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर पकड़ा।  पिकअप मे भरे गेहू का भूसा ( खाखला ) को खाली करवाया जाकर चौक किया गया तो कुल 29 कट्टो मे अधकूचला व पीसा हुआ डोडाचूरा मिला। जिसका कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलो 190 ग्राम डोडाचूरा भरा होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व पिकअप को जब्त कर आरोपी बनवारीलाल पिता रामेश्वरलाल जाति यादव उम्र 39 साल निवासी स्वामीवाली अरनिया थाना श्रीमाधोपुर जिला सीकर को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। अभियुक्त से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बध मे पूछताछ जारी है।


उल्लेखनीय हैं कि एक दिन पूर्व ही बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 9 क्विंटल 9 किलो 590 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर बीकानेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE