BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 4:06 pm
BIG NEWS :  जिले के जयसिंहनगर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ तस्करी, जब खेतों में पहुचें अधिकारी तो उडे़ होश, जानिये करोड़ों रूपये कीमत का ऐसा क्या छुपाकर रखा था, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरूई खुर्द में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में लावारिस गांजा जब्त किया है। जयसिंहनगर पुलिस को खेत में रखी गई 121 बोरियों में गांजे की एक बड़ी खेप मिली है, जिसका वजन कुल 38 क्विंटल 26 किलो 100 ग्राम है। जब्त किए गए गांजे की बाजारू कीमत लगभग 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरूई खुर्द क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी गतिविधियाँ चल रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी और यह सफलता हाथ लगी। 

 

सूत्रों के अनुसार, जंगल आसपास के खेतों में भी छापेमारी की गई, जिसमें गांजे की कई बोरियां बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्यवाही से गांजा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जयसिंहनगर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए और भी कदम उठाए जा सकते हैं।


शहडोल पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को इलाके में सराहा जा रहा है और आमजन इसे नशे के खिलाफ एक ठोस कदम मान रहे हैं। 


वही इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीओपी रवि प्रकाश ने बताया कि ग्राम  गिरूई खुर्द के एक खेत में भारी मात्रा में गांजा रखे होने की सूचना पर कार्यवाही की गई है। गांजा जप्त कर कार्यवाही की जा रही है आरोपियों की पता तलाश शुरू कर दिया गया जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE