BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 5:23 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने डंपर में लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी तोड़कर तस्कर हुआ फरार तो पीछे लगे अधिकारी, घोसूंडी तक पहुंचकर रोका वाहन, जैसे ही ली तलाशी तो रह गए दंग, भारी मात्रा में भरा था माल, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की चित्तौड़गढ़ टीम ने नशे की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। टीम ने कोटा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर एक डंपर से 678.750 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है।


सूचना पर हुई कार्रवाई, गुजरात पासिंग का था डंपर
सीबीएन को सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर का एक डंपर कनेरा घाटा क्षेत्र से मारवाड़ की ओर अवैध डोडा चूरा लेकर जाने वाला है। इस पर उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा, नरेश बुंदेल के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने कोटा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर बस्सी गांव के पास संदिग्ध डंपर को रुकवाने की कोशिश की। टीम को देख ड्राइवर ने डंपर को भगाने की कोशिश की और टीम को टक्कर मारने की भी कोशिश की। टीम ने डंपर का पीछा किया और घोसुंडी गांव के पास उसे रोका।


चालक मौके से फरार, टीम ने जब्त किया डंपर
ड्राइवर चलते डंपर से कूदकर भाग गया। टीम ने डंपर को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि डंपर के फर्श में एक विशेष तरीके का चेंबर बनाया गया था। इसी चेंबर में 38 प्लास्टिक बैग छिपाए गए थे, जिनमें डोडा चूरा भरा था।


डंपर से 678.750 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई पूरी कर डोडा चूरा और डंपर को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक हवलदार को हल्की चोट भी आई है।फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE