BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 11:19 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कपासन थाना पुलिस और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, जब खाकी ने किया रोकने का इशारा तो चालक ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने पीछा कर ली तलाशी, वाहन के अंदर का माजरा देख उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से 466.360 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में बुधवार की रात्रि को थाना कपासन के जाप्ता उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह, एएसआई शंकर लाल, कानि. महेन्द्र सिंह, किशन लाल, कुंज बिहारी, राजेश, सहदेव, बद्रीलाल, वेदप्रकाश व राजेश द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

इसी दौरान गोरा जी का निम्बाहेड़ा एवं कैसर खेड़ी के बीच हाईवे पर चित्तौडगढ़ की तरफ से तेज गति से आती हुई एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाडी को रोकने के लिए बावर्दी हाथ का इशारा किया तो स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने गाड़ी को वापस चित्तौड़गढ़ की तरफ घूमाने के लिए फुटपाथ की तरफ तेज गति से ली। जिससे स्कॉर्पियो गाडी असंतुलित होकर पीछे की तरफ खाई में उतर गई स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा चालक एवं एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से उतर कर खेतों की तरफ भाग गए, जिनका पुलिस जाप्ता ने काफी पीछा किया लेकिन उक्त दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर खेतों की तरफ भाग गए।  मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो गाडी की तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो गाडी में कुल 25 कट्टे में 466.300 किलोग्रांम अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया। उक्त डोडाचूरा व स्कॉर्पियो गाडी व कार की तलाशी में मिले दो मोबाईल फोन को जब्त किया गया। थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 
उक्त कार्यवाही में कानि. महेन्द्र सिंह, किशन लाल व कुंज बिहारी की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE