BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 5:33 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और स्टेट हाईवे, जब वर्दीधारी पुलिस जाप्ता देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने लगाई दौड़ तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही पीछा कर ली बैग की तलाशी, माजरा देख रह गए दंग, अवैध मादक पदार्थ के साथ नीमच सिटी का अर्जुन चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादर्क तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही कर एक व्यक्ति के कब्जे से 10 किलो 860 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में गुरुवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. नारायण सिंह, टॅवरसिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रेमाराम व भैरूलाल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर, मेवाड भोजनालय के सामने सरहद लख्मीपुरा में एक व्यक्ति वर्दीधारी पुलिस जाप्ता व बोलेरो को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर उसके पास बैग की तलाशी ली गई तो बेग में 10 किलो 860 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला, जिसे जब्त कर आरोपी एमपी के नीमच जिले के केनपुरिया थाना निमच सिटी निवासी 20 वर्षीय अर्जुन पुत्र छगन लाल बंजारा को गिरफ्तार किया गया। अवैध डोडाचूरा जब्ती के मामले में थाना मंगलवाड़ पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE