BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 12:22 pm
BIG NEWS : राजस्थान का चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन और नीमच से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब माल लेकर रवाना हुआ ओमप्रकाश पाटीदार तो चढ़ा जीआरपी के हत्थे, पूछताछ में कबूला ये नाम, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक युवक को करीब 25 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़ा है। हैरानी की बात यह है कि पकड़ा गया युवक बीएससी का छात्र है और परीक्षा से ठीक दो दिन पहले तस्करी के इरादे से सफर कर रहा था। सिर्फ रुपयों के लालच के चलते वह यह तस्करी कर रहा था।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी हल्दीघाटी पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम को एक युवक संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से तीन बैग बरामद हुए। बैग खोलने पर उनमें कुल 24.558 किलोग्राम डोडाचूरा पाया गया। डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 68 हजार 370 रुपए आंकी गई है।
पकड़े गए युवक की पहचान एमपी निवासी ओमप्रकाश पाटीदार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह डोडाचूरा नीमच से लेकर आया था और जयपुर किसी को सप्लाई करने जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसके साथ एक और साथी था, जो चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर फरार हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के समय ओमप्रकाश बार-बार पुलिस से माफी मांग रहा था। उसने बताया कि वह बीएससी का स्टूडेंट है और दो दिन बाद उसकी परीक्षा है। रुपयों के लालच में आकर वो इस तस्करी के लिए मान गया। हालांकि युवक ने इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे हिरासत में लिया। अब इस मामले की आगे की जांच अजमेर से आने वाली जीआरपी टीम करेगी। जांच के बाद आरोपी को अजमेर जीआरपी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में जीआरपी थानाधिकारी अनिल देवल के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही। टीम में एएसआई धुलजी त्रिगर, हेड कांस्टेबल सांवर सिंह, मनोहर सिंह, अनिल कुमार, नरेश कुमार, कांस्टेबल यूसुफ मोहम्मद, गोपाल और पवन कुमार शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE