BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 11:06 am
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद पुलिस और निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन, जब तस्कर ने सफेद रंग की बलेनो कार के लगाया टॉप गैर तो एक्सन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उडे़ होश, जानिए क्या ले जा रहे थे दीपक और अनुप, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा कुल 01 किलो 785  ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व एक मारूति कम्पनी की सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक डीएल-3सी-डीसी-5061 सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 

 

दिनांक 24.05.2025 की रात्रि में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागॉव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कम्पनी की सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक डीएल-3सी-डीसी-5061 नीमच तरफ से आई जो पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार के चालक ने तेजगति से कट मारकर कार को भगाने का प्रयास करने लगा जिसको फोर्स द्वारा घेराबंदी कर रोका बाद आरोपीयों के कब्जे वाली बलेनो कार को चौक करते चालक सीट के पास वाली सीट के नीचे एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 01 किलो 785 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक दीपक पिता बलराम जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी मोखरा खास थाना बहु अकबर पुर जिला रोहतक हरियाणा व उसके साथी अनुप पिता ओमसिंह जाति जाट उम्र 55 वर्ष निवासी मोखरा खास थाना बहु अकबर पुर जिला रोहतक हरियाणा को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपीयों के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE