BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच जिले के जीरन में पशुओं पर लम्पी वायरस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शनिचरी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सरकार की पहल अब मिलेगा शुद्ध प्रोडक्ट,.. <<     खलबुजुर्ग में सड़क निर्माण रोकने की शिकायत.. <<     खरगोन में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 330वीं.. <<     BIG REPORT : असावती नदी की जानलेवा पुलिया से आखिर कब.. <<     KHABAR : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुरक्षा.. <<     शुजालपुर में बजरंग दल जिला संयोजक पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्थानीय गांव के मध्य स्थित अति प्राचीन.. <<     शुजालपुर में किसानों का बीमा कंपनियों के.. <<     KHABAR : जिले के मायापुर गांव में एक चौंकाने वाला.. <<     KHABAR : चीताखेड़ा एवं हरनावदा गांव की सीमा पर.. <<     NEWS : अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए आज 23.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पंचायत समिति.. <<     NEWS : नवजात शिशु बालिका का स्वागत कर राजकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 12:08 pm
NEWS : यूपी का 25 हजार रुपये का ईनामी गिरफ्तार, काशी जिले में हत्या के मामले में पांच साल से था फरार, कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस ने चोरी के मामले में किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के काशी जिला पुलिस के 25 हजार रूपये के वांछित ईनामी आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार करवाया। आरोपी काशी जिले के लंका थाने में 2020 से लूट के दौरान हत्या के मामले फरार था। निम्बाहेड़ा पुलिस ने कस्बे में हुई चोरी के मामले के गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कस्बा निम्बाहेडा के वाम नगर में विगत दिनों हुई चोरी के मामले में निम्बाहेडा कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार द्वारा किया गया था। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों को शीघ्र ट्रेस आउट कर माल बरामदगी के निर्देश प्रदान किये गये थे, जिस पर डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पु.नि.  के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह व कानिस्टेबल राकेश, विरेन्द्र, सुमित कुमार, विजय सिंह, रामकेश व अशोक कुमार द्वारा एमपी के नीमच के दो आरोपी अजय पुत्र ज्ञान सिंह पारदी व राजू उर्फ शिवा पुत्र बिरजू उर्फ गोपाल पारदी एवं भोपाल का एक आरोपी गणेश पूजा लालचंद पारदी को गिरफ्तार कर तफतीश के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तार शुदा आरोपियों अर्न्तराज्य पारदी गैंग के शातिर नकबजन होने से तीनों आरोपियों के इस्तिहार जारी करवाये गये थे।
यूपी के काशी जिले के लंका थाने में राजू उर्फ शिवा पुत्र बिरजू उर्फ गोपाल पारदी लूट कर हत्या के एक मामले में 2020 से वांछित होकर फरार चल रहा है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन, वाराणसी द्वारा आरोपी राजू उर्फ शिवा एवं उसके दो अन्य साथियों पर 25-25 हजार रूपये के ईनामी घोषित किये गये है।

उक्त आरोपी राजु पुत्र बिरजु पारदी थाना कोतवाली निम्बाहेडा के प्रकरण में गिरफतार होकर न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा हैं। जिसकी सूचना थाना लंका, जिला काशी, (उत्तर प्रदेश) पुलिस को दी गई। आरोपी के निवास स्थान के पते में विरोधाभास होने पर उसके फोटो से मिलान किया गया तो उक्त राजु पारदी, थाना लंका जिला काशी, (उतर प्रदेश) का ईनामी अभियुक्त होना पाया। जिस पर थाना लंका जिला काशी, (उतर प्रदेश) पुलिस टीम थाना कोतवाली निम्बाहेडा पहुंची एवम् माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अभियुक्त राजु पारदी को जैल निम्बाहेडा से प्राप्त करवाकर सिपूर्द किया गया। आरोपी राजु पारदी सातिर बदमाश हैं जो किसी भी थाने के प्रकरण में गिरफ्तार होने पर हर बार अपना नया नाम पता बताता है।

थाना लंका जिला काशी, (उत्तर प्रदेश) के मर्डर प्रकरण में वांछित ईनामी अभियुक्त राजू उर्फ शिवा पारदी को गिरफ्तार करने में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक, थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ की विशेष भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE