BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 6:49 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस और ये बड़ी वारदात, जब आरोपियों ने दिया अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, हत्थे दो आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अपहरण, लूट व फायरिग कर हत्या के प्रयास के मामलों मे करीब डेढ साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई लेखराज, कानि ललितसिह व विजयसिह की टीम गठित की गई।
02 दिसम्बर 2023 को चेंची निवासी जगदीश पुत्र रतनलाल तेली का अपहरण कर लूट की वारदात को अजांम देने के मामले में थाना बेगू पर दर्ज प्रकरण मे बेगूं पुलिस द्वारा अब तक 08 आरोपियों को गिरप्तार किया जा चुका है। प्रकरण मे करीब डेढ साल से फरार वाछित आरोपी रमेश उर्फ ममतीया उर्फ अमित पुत्र रतनलाल कन्जर निवासी भवरिया खूर्द थाना बेगू की तलाश जारी थी, जिसे गठित टीम द्वारा उनके ननिहाल रायता में दबिश देकर व घेराबंदी कर व पीछा कर डिटेन कर प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया, जिसका पीसी रिमाण्ड लिया जाकर गहनता से पूछताछ जारी है व और भी घटना खुलने की सम्भावना है। 
29 मई 2024 की रात्रि को जेसीबी चालक आंवलहेडा निवासी हेमराज भील पर डेर नामक स्थान पर तीन मोटरसाइकिल पर आये व्यक्तियों घीसालाल गुर्जर ,नरेश पुत्र रामचंद्र गुर्जर ,कन्हैयालाल गुर्जर निवासी मडावदा, गोपाल प्रजापत निवासी परख्या खेड़ी,अशोक खाती निवासी काकरिया तलाई ने जेसीबी चलाते हुए को रोका उसे गाली गाली गलौज करते हुए, अशोक खाती ने हेमराज पर जान से मारने की नीयत से अवैध देसी कटटे से तीन फायर किए जिसे हेमराज डर कर जेसीबी छोड़कर भाग गया। घटना पर प्रकरण दर्ज कर अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण मे वाछित आरोपी मड़ावदा थाना बेगू निवासी नरेश पुत्र रामचन्द्र गुर्जर को गठित टीम द्वारा दबिश देकर पाछुंन्दा के पास से डिटेन कर गिरप्तार किया गया। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE