BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 11:53 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की निकुम्भ थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब दशरथ डूंगला की तरफ से हुआ क्रेटा कार से रवाना तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो रह गए दंग, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की निकुम्भ थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को एक क्रेटा कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा एक क्विंटल 344 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में डीएसटी के हैड कानि. भूपेन्द्रसिंह ने थानाधिकारी निकुम्भ को सूचना दी कि एक क्रेटा कार सांगरिया से डूंगला मंगलवाड की तरफ जा रही है, जिसमे कोई बदमाश हो सकता है वे लोग पीछा कर रहे है। सूचना पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना निकुम्भ रामसिंह उनि द्वारा पुलिस जाप्ता के साथ आलाखेडी गौशाला से आगे डूंगला की तरफ करीब 500 मीटर आगे पहुंचे जहां पर एक क्रेटा कार को डीएसटी टीम के साथ रुकवाया। संदिग्ध होने पर कार की तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट फोल्ड की हुई हो सीट के उपर व डिग्गी में कुल 05 प्लास्टिक के काले रंग के कटटो में कुल वजन 100 किलो 344 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया। उक्त कार व डोडा चूरा को जब्त कर आरोपी सागरिया थाना निकुम्भ निवासी 26 वर्षीय दशरथ पुत्र मांगीलाल गूर्जर को गिरफतार कर थाना निकुम्भ पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

थाना पुलिस टीमः-
थानाधिकारी रामसिंह उनि, एएसआई असाराम, कानि. कमलेश, अशोक व नगजीराम 

डीएसटी टीमः-
हैड कानि. भूपेन्द्रसिह, कानि. सुरेन्द्र पाल, राजदीप सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार व विक्रम। उक्त कार्यवाही में डीएसटी के कानि. विक्रम व विजय सिंह की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE