BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 10:14 am
KHABAR : चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस लाइन में तीन घरों के तोडे़ ताले, पुलिस के आवास ही सुरक्षित नहीं, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ दिए और दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और चोरों के हौसले को दर्शाती है। गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि पुलिस लाइन में स्थित तीन शासकीय आवासों में चोरी की वारदात हुई है। घरों के बाहर के ताले और नकुचे टूटे हुए थे। चोरी के वक्त तीनों आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मी शहर से बाहर थे।. पुलिसकर्मी गुलाब सिंह का परिवार यूपी गया हुआ था, जिनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। दूसरे आवास में आरक्षक विजयपाल सिंह झाला का परिवार भी बाहर गया हुआ था, जिन्हें सूचना मिलने के बाद वे अपने घर वापस लौटे। अभी तक चोरी का सटीक आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन एक आवास से लाखों रुपये की चोरी की आशंका है।  कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने बताया कि पुलिस लाइन में तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।


चोरी की घटना पुलिस लाइन में पदस्थ आरआई के ऊपर भी सवाल उठाती है किस प्रकार से पुलिस लाइन की पूरी सुरक्षा पुलिस लाइन में सदस्य एआरआई की रहती है किस तरह से यह चूक हुई इसके बारे में उनका सोचना चाहिए। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE