BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 11:42 am
BIG NEWS : धोखे से फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटैरी दुल्हन व उसका पति गिरफ्तार, दलाल नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डुंगला थाना पुलिस ने धोखे से फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी की निवासी लुटैरी दुल्हन व उसके पति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दुल्हन को दिये दो लाख रुपयों में से पुलिस ने 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। फर्जी शादी करा रुपये लेने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डूंगला थानांतर्गत किशनकरेरी निवासी नेमीचंद कुमावत ने उसके साथ धोखे से फर्जी शादी कर दो लाख रूपये ऐंठने वालों के खिलाफ डूंगला थाने पर प्रकरण दर्ज कराया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर राशि बरामदगी के लिए एएसपी सरितासिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल (उ.नि.) व पुलिस जाब्ता एएसआई सुमेरसिंह, कानि. संतोष, शिवहरी व ओमप्रकाश द्वारा थाना क्षैत्र के गांव किशनकरेरी निवासी नेमीचंद कुमावत के साथ धोखा कर फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी लुटैरी दुल्हन यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार थानांतर्गत रूद्रपुर शिवनाथ निवासी 23 वर्षीय अनुराधा पत्नी विशाल कुमार पासवान व उसके साथी व पति 22 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र रामभवन पासवान को गिरफतार किया गया हैं।  धोखे से शादी कराने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिए हैं, जिसने शादी के नाम पर दो लाख रुपये पीड़ित से लिये थे, आरोपियों के कब्जे से घटना में पीड़ित से ऐठें गये 20 हजार रूपये नगदी बरामद किये गये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE