नीमच। जिले के जावद थाना अंतर्गत मोरका फंटा जावद रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम ऋषभ पिता शिवनारायण लोहार है। मृतक जावद के जवाहर मार्ग का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ, दीपक पिता नरेंद्र कुमार लोहार और बसंती राम तीनों निवासी जावद मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से यह तीनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद रात करीब 11.30 बजे तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से ऋषभ को शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सुबह ऋषभ के शव का पोस्टमार्टम नीमच के जिला चिकित्सालय में किया गया। कैंट पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परीजनों को सुपूर्द कर दिया। मर्ग कायम कर घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
