BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 5:18 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंडफिया थाना पुलिस और करौली-भाटोली गुजरान मार्ग, जब की नाकाबंदी तो आई 20 कार से पहुंचा नीमच जिले का विनोद, फिर जैसे पूछताछ में खाकी को हुआ शक तो अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख रह गए दंग, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की मंडफिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक आई 20 कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 59 किलो 490 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एमपी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत शुक्रवार को एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृताधिकारी भदेसर अनिल शर्मा के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी मण्डफिया गोकुल लाल डांगी उ.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. विश्राम, कानि. प्रकाश चन्द्र, महेन्द्र कुमार, कुलदीप, किशनलाल व नारायण लाल द्वारा करौली से भाटोली गुजरान की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के तिराये पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दिखाई देती एक आई 20 कार को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से 59 किलो 490 ग्राम मादक पदार्थ अवैध अफिम डोडाचुरा भरा मिला। उक्त डोडाचूरा व आई 20 कार को जब्त कर आरोपी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत नयापुरा निवासी 45 वर्षीय विनोद माली पुत्र रमेश चन्द्र माली को गिरफतार किया गया। आरोपी से अवैध अफिम डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE