BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 7:55 pm
BIG NEWS : चन्देरिया थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से ले जा रहे थे इतने क्विंटल से अधिक माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना चंदेरिया ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक महिन्द्रा एक्सयुवी 700 गाड़ी से 4 क्विंटल 6 किलो 860 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ की सख्त कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। इस क्रम में एएसपी (मुख्यालय) सरिता सिंह एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी चंदेरिया सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता एएसआई सुभाष यादव, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, कानि. महेन्द्र सिंह, महेश कुमार, नारायणराम, दुर्गेश सिंह, अशोक कुमार, जितेन्द्र, किशन लाल, अरविन्द कुमार व गोविन्द सिंह द्वारा रोलाहेडा पुलिया के नीचे रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक महिन्द्रा एक्सयुवी 700 चालक द्वारा तेज गति से नाकाबंदी तोडकर महिन्द्रा एक्सयुवी 700 को रोलाहेडा कच्चे रास्ते में भगाकर ले गया। संदिग्ध होने पर पुलिस जाब्ता द्वारा उक्त महिन्द्रा एक्सयुवी 700 का पीछा किया तो चालक कच्चे रास्ते में महिन्द्रा एक्सयुवी 700 को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। जिनकी काफी तलाश की। उक्त पिकअप की तलाशी के दौरान 22 प्लास्टिक के कटटे में कुल 4 क्विंटल 6 किलो 860 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा होना पाया। महिन्द्रा एक्सयुवी 700 में दो नम्बर प्लेटे मिली। जिसको नियमानुसार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें अनुसधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE