नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट बस स्टैंड पर आज एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सूचना के तुरंत बाद एंबुलेंस की सहायता से मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक की जेब या उसके पास से कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में जानकारी हो वह जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर संपर्क करे।
