BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 5:49 pm
BIG NEWS : पानी की मोटर चुराने वाला गिरोह का सदस्य चढ़ा खाकी के हत्थे, आधा दर्जन वारदातों का हुआ खुलासा, कई मोटरें सहित एक मोटरसाईकिल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने कुओ से पानी की मोटरें व मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पानी की मोटरे सहीत चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की है, आरोपी से करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी हत्थे चढ़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व पुलिस टीम द्वारा एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में अवैध गतिविधियों की निगरानी व धरपकड़ हेतु शुक्रवार को बिजयपुर से कनेरा की तरफ रास्या मंगरी तिराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति बिच में एक प्लास्टिक के कटटे में कोई भारी सामान लेकर आये जो एकाएक पुलिस नाकाबन्दी को देखकर पिछे मुड भागने लगे, जिन्हे नाकाबन्दी टीम द्वारा पिछा कर एक व्यक्ति को पकडा व मोटरसाईकिल पर रखे कटटे को चौक किया तो उसमें भारी पानी की मोटरें पाई गई। पकडे गये व्यक्ति बेगूं थानांतर्गत कुलाटीया निवासी रतनदास पुत्र हाबु दास से मोटरों के बारे मे पुछताछ कि गई तो संतोषप्रद जबाव नही दिया। जब तसल्ली पुर्वक पुछताछ की गई तों मोटरे रास्या मंगरी व कर्मा खेडा के पास कुओं से चोरी करना बताया। भागे गये व्यक्ति का नाम पुछा तो भैरूलाल पुत्र चुन्नीलाल भील निवासी देदीया थाना बैगु जिला चितौडगढ़ होना बताया। आरोपी से बरामद मोटरें चोरी के संबंध में प्रकरण होने से मौके से ही रतनदास के कब्जे से पानी की मोटरें व मोटरसाईकिल बरामद की गई। पुलिस की विस्तृत पुछताछ में आरोपी ने पानी की मोटरें चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें कर्मा खेडा, रास्या मंगरी व एमपी में रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव से किया जाना बताया। गिरफतार आरोपी से विस्तृत पुछताछ की जा रही है। साथी आरोपी की भी तलाश प्रारम्भ की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE