BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए.. <<     KHABAR : योग दिवस से पहले 14 जून को बनेगा वर्ल्ड.. <<     खेत की मेड़ के विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 6:09 pm
NEWS : अरणी मंथन के साथ सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ, आहुतियां देकर की सर्वत्र खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 20 वें कल्याण महाकुंभ के तृतीय दिवस शुक्रवार को श्रीराम यज्ञ शाला में ऋगवेद के अग्नि सूक्त के मंत्रों की गूंज के साथ अरणी मंथन कर अग्नि देव को प्रकट करते हुए मुख्य कुंड सहित 51 कुंडों में अग्नि देव को स्थापित कर श्री राम महायज्ञ का पारंपरिक विधान के साथ शुभारंभ किया गया। वेदपीठ के आचार्यों एवं बटुकों द्वारा सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जब अरणी मंथन किया गया तो स्वतः ही अग्नि देव प्रकट हो गए। इस प्रकार का आयोजन सम्भवतः सम्पूर्ण मेवाड़ में वेदपीठ द्वारा किया जाता है। यज्ञ के प्रथम दिवस वेदपीठ के बटुकों, आचार्याे, वीर एवं वीरांगनाओं द्वारा शाकल्य एवं गौ घृत्य से स्थापित देवताओ के नाम आहुतियां देकर सर्वत्र खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की ।शनिवार को हेमाद्री स्नान के पश्चात 125 जोड़े यज्ञ में भागीदारी निभाएंगे ।

प्राकृतिक छटा के बीच खूब जच रहे ठाकुर जी
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर ठाकुर जी सहित पंचदेवों का शुक्रवार को किया गया मनभावन श्रृंगार जहां भक्तों को आकर्षित कर रहा था, वहीं सतरंगी फूलों से सजी प्राकृतिक छटा की झांकी के बीच वेदपीठ की मनोहारी झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही ।महाकुंभ के तृतीय दिवस भीषण गर्मी देखते हुए छप्पन भोग के स्थान पर हजारों नींबू ठाकुर जी को अर्पित कर समस्त कल्याण भक्तों को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की । इस दौरान मंगला दर्शन से लेकर श्रृंगार आरती एवं राजभोग दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के मनभावन दर्शन करने पंहुचे ।

बजरंग श्याम मित्र मंडल की भजन संध्या आज
शंभूपुरा गांव के बजरंग श्याम मित्र मंडल से जुड़े भजन गायकों द्वारा शनिवार रात्रि को श्रीराम कथा मंडप में मनभावन भजनों की प्रस्तुति देकर ठाकुर जी को रिझाते हुए सुधि श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर करने का अकिंचन प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE