BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 3:37 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अज्ञात बदमाश, जब दिया इस वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी मिली बड़ी सफलता, अब सलाखों के पीछे रहेगा आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेड़ा से चोरी गई मोटर साईकिल के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी रवि कुमार थोरी को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डाक बंगला रोड निम्बाहेड़ा निवासी शांतिलाल पुत्र ग्यारसी लाल तेली की मोटर साईकिल 18 मार्च 2024 को निम्बाहेड़ा में फाटक वाले पेट्रोल पम्प के सामने एक दुकान के बाहर खडी बाईक को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले जाने के मामले में प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे किया गया। डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार, कानि. राकेश कुमार, रणजीत, सुरेश कुमार व सुमित कुमार द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर बाईक चोरी के आरोपी प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थानांतर्गत रातडिया निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार थोरी पुत्र रामचन्द्र थोरी को डिटेन कर मामले हाजा की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी रवि के कब्जे से चोरी की मो.सा. हिरो बरामद कर जप्त की गई। आरोपी रवि कुमार को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। उक्त कार्यवाही में अरनोद थाने के हैड कानि. प्रभुराम का भी योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE