BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 4:14 pm
BIG NEWS : होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पुलिस को मिला तीन दिन का रिमांड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर रविवार को युवक पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में अब तक 09 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 01 जून की रात्रि को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय हमलावरों ने घेरकर उसपर फायरिंग की, जिससे उसके सीने में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, मोके पर खड़ी दो कारो में बदमाशों ने आग लगा दी। घटना की गंभीरता के मद्देनजर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये गए।

प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन में व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ निरजंनप्रताप सिंह पु.नि. द्वारा तीन आरोपियों हर्षवर्धन सिह, मनोज चौधरी एवं बद्रीलाल जाट डिटेन कर प्रकरण में गिरफतार किया गया था, उसी के पश्चात इनको घटना के बाद आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने वाले तीन आरोपियों सुरेन्द्रसिंह उर्फ शेरू पुत्र गणपतसिंह राठौड, सुरेन्द्रसिंह पुत्र मांगुसिंह राजपुत एवं सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान पुत्र दीनु खान को 07 जून को गिरफ्तार किया था। 

प्रकरण में गिरफतारशुदा आरोपियों को घटना के बाद आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने वाले तीन और आरोपी गंगरार थानांतर्गत डेट निवासी विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत व कमल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत तथा गंगरार थाने के एरा निवासी भवानी सिंह उर्फ बंटी पुत्र अभय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिन्हें 18 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE