BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 5:25 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अफीम की तस्करी, जब आल्टो का रवाना हुए तस्कर तो बीच रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितना ले जा रहे थे माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 2 किलो 23 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर जालौर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पु.नि. के निर्देश पर सोमवार को कन्हैया लाल उप निरीक्षक ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा व पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, राकेश, विजयसिंह, रामकेश, हेमन्त व बहादुर सिह द्वारा कल्याणपुरा ओवर ब्रिज के नीचे सरहद पिपलिया कलां पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से अल्टो कार आई जिसको बामुश्किल रोका जाकर अल्टो कार की तलाशी ली गई तो 04 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो मे भरी अवैध अफीम का कुल वजन 2 किलो 23 ग्राम मय प्लास्टिक की थैलियो के अवैध अफीम जप्त किया जाकर आरोपी जालौर जिले के करडा थानांतर्गत करवाडा निवासी 32 वर्षीय देवीलाल पुत्र वीराराम बिश्नोई व जालौर जिले के करडा थानांतर्गत मोखातरा निवासी 32 वर्षीय बाबुलाल पुत्र भारमल बिश्नोई को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE