BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 10:11 am
KHABAR : खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार के इनामी बदमाश सहित पांच गिरफ्तार, 2 लाख के जेवर बरामद, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर

Share On:-

खनियाधाना। खनियाधाना थाना पुलिस ने नकबजनी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश सोनू गुर्जर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।


थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 2 मई 2025 को ग्राम सिलपुरा निवासी कमल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए 17 जून को सोनू गुर्जर निवासी डोगरपुर, थाना बिजौली जिला ग्वालियर और अवधेश कुशवाह निवासी चंदहारा, थाना गोहद जिला भिंड को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह वारदात महेन्द्र कुशवाह दलगंजन का पुरा, बागचीना, प्रदीप कुशवाह रामपाल का पुरा, इंडोरी, गणेशराम रजक और लालू कुशवाह दलगंजन का पुरा, बागचीना के साथ मिलकर की थी।


गणेशराम की भूमिका सामने आई - 
जांच में यह भी सामने आया कि गणेशराम रजक शिवपुरी जिले के बामोरकलां का रहने वाला है, जिसने इस वारदात से पहले रेकी की थी और फिर अपने साथियों को बुलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया। उसकी भूमिका पूरी योजना में अहम रही है।


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो चांदी की करधौनी सहित करीब दो लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।


आरोपी सोनू गुर्जर पूर्व में थाना पोहरी व गोवर्धन की नकबजनी में फरार था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, अवधेश कुशवाह थाना ईशागढ़ की डकैती और चंदेरी की चोरी में वांछित था।


पुलिस ने 20 जून को महेन्द्र कुशवाह, प्रदीप कुशवाह और गणेशराम रजक को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष मशरूके की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE