BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 12:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी और खाकी की घेराबंदी, जब पहुंचा राजस्थान पासिंग कंटेनर तो खाकी को देख उठाया ये कदम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में ही पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाहन नजर आ रहा है, लेकिन मौके पर पुलिसकर्मी नहीं दिख रहे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाने के सामने लगाए गए चेकिंग पॉइंट से एक कंटेनर क्रमांक आरजे 11 जीसी 1516 से भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे बालागुड़ा मार्ग पर रोका गया। कंटेनर में 50 से अधिक बैल भरे पाए गए।

कंटेनर में सवार तीन में से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो अब चर्चा में है। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर को थाने पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बाद में पुलिस ने मौके से फरार दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE