BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 11:04 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस और स्टेट हाईवे का पेट्रोल पंप, जैसे ही गश्त करते हुए पहुंची खाकी तो मोटरसाइकिल पर बैठे दिखे दो संदिग्ध, जब पूछताछ में घबराएं तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर ली तलाशी तो रह गए दंग, जानिये ऐसा क्या छुपा रहे थे बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, कानि. राकेश कुमार, प्रेमाराम, टंवरसिंह, गजेन्द्र सिह, गोमाराम व चन्द्रशेखर के साथ रात्रीगश्त करते हुए ईडरा पुलिया की तरफ से मंगलवाड से उदयपुर एनएच 48 को जोडने वाली स्टेट हाईवे पर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास पहुचे।  जहां एक स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ नजर आये जो पुलिस वाहन को देख उक्त मोटरसाईकिल को पुलिस को देखकर पुनः मुडाकर मोटरसाईकिल को नीचे गिराकर मंगलवाड की तरफ भागने लगे। जिनको घेरा देकर पकडा व पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से 6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन) मिली। उक्त एमडीएमए व बाईक को जब्त कर आरोपी राजमल पुत्र नारायणलाल खटीक उम्र 35 साल निवासी मंगलवाड पुलिस थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ़ व लक्ष्मणलाल पुत्र प्रेमचन्द गाडरी उम्र 30 साल निवासी पालोद पुलिस थाना डुगला जिला चितौडगढ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। 


आरोपी राजमल पुत्र नारायणलाल खटीक के खिलाफ मंगलवाड़ थाने पर ही एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं आरोपी लक्ष्मणलाल पुत्र प्रेमचन्द गाडरी के खिलाफ डूंगला थाने पर दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE