छतरपुर। जिला के थाना लवकुश क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुमेड़ी गांव में महिला और बच्चों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी संजय राजपूत ने प्रेम प्रसंग के चलते दिया था घटना को अंजाम, पुलिस ने महिला और बच्चों को भी किया दस्तयाब महिला, बच्चों और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की बनाई गई थी 10 स्पेशल टीमें, अपहरण की मुख्य वजह महिला और मुख्य आरोपी का प्रेम प्रसंग आया सामने, अपहरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिससे सनसनी फैल गई थी। पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जा रही जांच, एसपी अगम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा।
छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया महिला की आरोपी संजय के साथ फोन पर बात होती थी मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है आरोपियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है मामले की जाँच की जा रही है मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण की घटना में संलिप्त 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दो देशी कट्टा, खाली खोका व जिंदा कारतूस, एक चार पहिया बुलेरो वाहन, चार मोटरसाइकिल एवं 08 मोबाइल जप्त किये गये।