BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 6:38 pm
BIG NEWS : वाहनों की चोरी का खुलासा, खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटर साईकिल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ द्वारा वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चित्तौड़गढ़, उदयपुर व भीलवाड़ा से चोरी की गई पांच मोटर साईकिले बरामद की है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिलो के खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 21 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित कानि. निर्मल कुमार की कलेक्ट्री परिसर में स्थित पार्किंग में खड़ी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस को अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

शहर चित्तौड़गढ़ में हुई वाहन चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं वृताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ भवानीसिंह पु.नि.  के नेतृत्व में थाना व साईबर सैल चित्तौडगढ़ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चित्तौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपियों फिरोज खान पुत्र बशीर खान निवासी निकुम्भ थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ़, राहुल मीणा पुत्र जगदीश मीणा निवासी माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ को गिरफतार कर पुछताछ की गई। पूछताछ में दोनो आरोपियों द्वारा चित्तौडगढ, भीलवाडा, उदयपुर से 05 मोटरसाईकिले चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से 03 मोटरसाईकिले बरामद की गई तथा आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की गई मोटरसाईकिलो में दो मोटरसाईकिले हेमन्त पुत्र जगदीशचन्द्र उपाध्याय उम्र 40 साल निवासी सोमानी मौहल्ला कपासन थाना कपासन को बेचना बताया। जिस पर हेमन्त उपाध्याय को गिरफतार कर उसके बाडे से दो मोटरसाईकिले बरामद की गई। मामले में गिरफ्तार शुदा आरोपियों से पुछताछ जारी है, जिनसे चोरी की ओर भी मोटरसाईकले बरामद होने की पुर्ण संभावना है,

कार्यवाही करने वाली टीम-
थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ भवानीसिंह पु.नि., एएसआई देवीलाल, कानि. सुनील कुमार, भूपेन्द्रसिंह, साईबर सैल के हैडकानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, कमलेश, गणपत, राजेश, श्रवण व मनीष।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE