BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 7:25 pm
NEWS : जिला कलक्टर करेंगे जुलाई माह में चार उपखण्डों में रात्रि चौपाल का आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे संवाद के माध्यम से जनसमस्याओं का होगा समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन को अधिक सशक्त, उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जुलाई माह में चार अलग-अलग उपखण्ड क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन रात्रि चौपालों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी रामचंद्र खटीक ने बताया कि 3 जुलाई (गुरुवार) को उपखण्ड चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत उदपुरा मे, 10 जुलाई (गुरुवार) को उपखण्ड गंगरार की ग्राम पंचायत साड़ास में, 17 जुलाई (गुरुवार) को उपखण्ड डूंगला की ग्राम पंचायत पीराना में तथा 24 जुलाई (गुरुवार) को उपखण्ड भैंसरोड़गढ़ की ग्राम पंचायत कुशलगढ़ में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन रात्रि चौपालों में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। चौपाल के दौरान ग्रामीणजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE