BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 1:34 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब सफेद रंग कि हुण्डई वर्ना कार से रवाना हुआ देवीलाल तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े संतोष कुमार की खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय जावद निकितासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 55 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक सफेद रंग कि हुण्डई वर्ना कार नम्बर आरजे 06 सीडी 7791 के चालक व खरीद फरोख्त करने वाले सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है तथा 02 स्थाई वारण्टी, 02 गिरफ्तारी वारण्टी, अवैध शराब परिवहन कर रहे 02 आरोपीयों से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।  


दिनांक 26.05.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में आयोजित कॉम्बिग गष्त के दौरान थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा हुण्डई वर्ना कार नम्बर आरजे 06 सीडी 7791 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर डीकेन-रतनगढ आम रोड डीकेन पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 55 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग कि हुण्डई वर्ना कार नम्बर आरजे 06 सीडी 7791 के चालक आरोपी देवीलाल पिता लक्ष्मण जाट उम्र 48 साल निवासी जाटो का मोहल्ला ग्राम जोजवा पुलिस थाना बिगोद, तहसील माण्डलगढ जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से जप्तषुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा खरीद फरोख्त करने वाले हुकुमसिंह पिता अर्जुन सिंह परिहार राजपुत उम्र 42 साल निवासी ग्राम खेडली थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.) को सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया। साथ ही कॉम्बिग गष्त के दौरान 02 स्थाई वारण्टी, 02 गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध शराब परिवहन कर रहे 02 आरोपीयों से कुल 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।  


सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक वीरेन्द्र झा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE