BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 2:16 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेंगू थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब स्कोडा रेपिड कार से रवाना हुए तस्कर तो बीच रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, खाकी के हत्थे चढे़ प्रिन्स और रामकेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्कोडा कार से 137.030 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर स्कोडा कार चालक सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व विगत चार दिन के अन्दर लगातार तीसरी बड़ी कार्यवाही को अजांम दिया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बेगू अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू  शिवलाल मीणा पु.नि. के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक, महिला कानि. शर्मिला, कानि. रमेश, धमेन्द्र, सुरेन्द्र, मनोहर, कमलेश, सुरेन्द्र मीणा, खेमाराम, भागीरथ व रतनसिह द्वारा शनिवार को रात मे करीब 04 बजे के लगभग सरहद मेनाल में नेशनल हाईवे रोड न. 27 चित्तौडगढ-कोटा  पर पहूंच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान लाडपुरा की तरफ से एक संदीग्ध सफेद रंग की स्कोडा रेपिड कार तेजगति से आती हुई नजर आई। जिसके अन्दर चालक के पास वाली सीट पर एक महीला बैठी हुई नजर आई। जिसको शिवराज उ.नि. मय जाप्ता ने हाथ से रूकने का ईशारा किया। तो कार चालक ने जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर नाकाबन्दी तोडकर कार को मेनाल की तरफ भगाकर ले गया। पुलिस जाप्ता द्वारा सरकारी वाहन से उक्त कार का पीछा कर हाईवे रोड से मेनाल से रावडदा जाने वाले रास्ते पर तेजगति से भगाकर ले जाकर कार को रोक कार का चालक कार की लाईटें बंद कर नीचे उतरकर भागने लगा। जिसको शिवराज उ.नि. मय जाप्ता ने घेरा देकर धर धबोचा। स्कोडा कार की तलाशी ली गई तो स्कोडा कार मे भरे 09 कट्टो मे अधकूचला डोडाचूरा मिला। जिसका कुल वजन 137.030 किलोग्राम डोडाचूरा पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व स्कोडा कार को जब्त कर आरोपी हरियाणा के कैथल जिले के सीटी कैथल थानांतर्गत हाउस नम्बर 7 डीबी 719, गली नम्बर 6, हुड्डा वाटर टेंक के पास, वार्ड न. 16,ऋषि नगर कैथल हाल मकान न. 1550/19, आर.के. पुरम कोलोनी, अम्बाला रोड, मिलन पैलेस पीछे, कैथल निवासी 40 वर्षीय रामकेश पुत्र नोरीयाराम गौड ब्राहमण एवं कार चालक के पास वाली सीट पर बैठी महिला 420, अरबन स्टेट, सेक्टर-7, अम्बाला सिटी, अम्बाला थाना बलदेवनगर जिला अम्बाला हरियाणा निवासी 28 वर्षीय चिक्की गुप्ता पत्नी प्रिंस गुप्ता जाति गुप्ता को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। 


स्कोडा कार के चालक रामकेश से पूछताछ पर बताया कि परिचित महिला चिक्की जो कि अम्बाला हरियाणा की रहने वाली होकर आरोपी रामकेश का दोस्त प्रिन्स की पत्नी आरोपी चिक्की जो कि रामकेश की धर्म बहिन होकर चित्तौड़गढ किले पर घूमाने के बहाने हरियाणा से दिनांक 26.06.2025 को साथ लेकर आना और हाईवे पर स्थित होटल मे कमरा लेकर रूकना एवं दिनांक 26.06.2025 व दिनांक 27.06.2025 को चित्तौड़गढ किले पर घूमकर वापस रवाना होते समय मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जाना ताकि महिला साथ होने पर पुलिस को किसी प्रकार की शंका नही हो और आसानी से मादक पदार्थ की बड़ी खेप का परिवहन करना बताया। आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बध मे गहनता से पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE