BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 4:04 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़, जब आरोपी ट्रक लेकर हुए रवाना तो रास्ते में मिली खाकी, फिर अधिकारियों ने ली तलाशी तो इतनी भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा दो दिन में दो अलग अलग कार्यवाही में 660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय दो ट्रक जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।


घटना का संक्षिप्त विवरण - पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व मे वाहन चौकिंग के दोरान दिनांक 26.06.2025 पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ ट्रक क्रमाक एचपी 12 एन 9284 से 04 प्लास्टीक के कट्टो में 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 22 लाख रूपये जप्त कि गई। इस प्रकार दिनांक 27.06.2025 पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ ट्रक क्रमाक एचआर 65 4977 से 28 प्लास्टीक के कट्टो में 560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 58 लाख 60 हजार रूपये जप्त कर कुल 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है।


नाम आरोपी- 01. करण कुमार पिता गुरपाल सिंह चौधरी उम्र 28 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उना हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025, 02. साहील पिता गुरपालसिह चौधरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उना हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025, 03. गुरजीत सिंग पिता बलकार सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी बाबापीट चीखा थाना गुला जिला कैथल हरियाणा गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025, 04. साहब सिंग पिता करनाल सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी कन्नोर थाना कन्नोर जिला पटीयाला पंजाब गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025। 


जप्त सामग्री - (1) 660 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 60 लाख (2) ट्रक क्रमाक, एचपी 12 एन 9284 किमती 10 लाख (3) चआर 65 4977 किमती 08 लाख। 


सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE