BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 7:20 pm
BIG NEWS :  निकुम्भ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी व लूट की आधा दर्जन वारदातों में लिप्त, थाना स्तर का टॉप टेन वांटेड, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने भालोट गांव से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात में वांछित आरोपी का खुलासा करते हुये मुखबिरी तन्त्र की मदद से आरोपी उदयलाल मोग्या को (सूरत) गुजरात से धर दबोचा है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त कर ली गई है, जिससे अनुसंधान जारी है। आरोपी निकुम्भ, बडीसादडी, मंगलवाड, मण्डफिया थाना क्षेत्रो में की गई वारदातो में शरीक था। थाने स्तर के टॉप टेन अपराधियों में चयनित था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निकुम्भ थाना क्षेत्र के गांव भालोट से एक माह पूर्व फिरोज खांन मोटरसाईकिल अज्ञात बदमाशान चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व तलाशी प्रारम्भ की गई। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के निर्देशन में थानाधिकारी निकुम्भ रामसिहं (उ.नि.) के सुपरविजन में एएसआई बलवन्तसिंह, हैडकानि. उगमाराम, कानि. सूर्यपालसिंह, कमलेश, थानसिंह व साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व रामनरेश की टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुये उक्त वारदात स्थलो का मोका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाये तथा रूट के रास्तो के करीब 20 सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग प्राप्त कर साईबर सैल के कानि रामावतार की मदद से तकनीकी विश्लेषण करवाया गया। मोबाइल डाटा रिकार्ड का विश्लेषण किया गया। आरोपियो को नामजद कर धरपकड का प्रयास करते हुये पूर्व में दो बदमाश भैरूलाल व विशाल को गिरफतार किया गया था। आरोपी उदयलाल पुत्र पूरण लाल मोग्या उम्र 23 साल निवासी टपरिया खेडी पुलिस थाना निकुम्भ घटना के बाद फरार हो गया जिसे टीम द्वारा (सूरत) गुजरात से डिटेन किया गया जिससे अनुसंधान जारी है तथा चोरी गई मोटरसाईकिल पूर्व मे अभियुक्तगण भैरू व विशाल से बरामद हो चुकी है।


बाईक चोरी में गिरफतार आरोपी उदयलाल द्वारा अपने साथियो के साथ बाईको पर दिन में घूमते और कही पर भी सुनसान पडी मोटरसाईकिलो को उठा ले जाते व रास्ते जाती अकेली महिलाओ को देख गहने लूट लिये जाते और लूटने के बाद कच्चे रास्तो से भाग जाते तथा रात्री को जब भी किसी घटना को अन्जाम देते तब अपने मोबाईल बन्द कर घटनास्थल पहुंचते थे। गिरफतार आरोपी के  साथी मुख्य आरोपी छोटीसादडी जिला प्रतापगढ का हिस्ट्रीशीटर कंवरलाल बावरी है जो अलग अलग बदमाशो को अलग अलग वारदातो में शामिल कर वारदातो को अन्जाम दिया जाता है।


आरोपी द्वारा निम्न वारदातो में लिप्त होना बताया-
01. दिनांक 11.05.2025 की रात्री को भाटो का मिन्नाणा माईन्स पर सोये चोकीदारो से मारपीट कर एक बन्दूक एक बाईक व कैबल नगदी व सोने के लोंग ले जाना।
02. दिनांक 20.05.2025 को खरदेवला थाना बडीसादडी सर्कल मे रास्ते जाती महिला का मांदलिया छीनकर ले भागे।
03. दिनांक 21.05.2025 को मण्डफिया से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये।
04. दिनांक 21.05.2025 को भालोट से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये।
05. दिनांक 21.05.2025 को थाना सर्कल मंगलवाड के नंगावली गांव के समीप रास्ते जाती महिला को डरा धमकाकर टोप्स ले गये।
06. दिनांक 18.05.2025 की रात्री में पालाखेडी में घर में सोई हुई महिला के गले का मांदलिया मारपीट कर छीन कर ले गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE