BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 11:08 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और आल्टो कार, जैसे ही तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने पूछताछ कर ली तलाशी, माजरा रह गए दंगे, भारी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 30 किलो 960 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर भीलवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं तस्करी में लिप्त एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव के नेतृत्व में सउनि रामदयाल, कानि. जितेन्द्र, सोनाराम, शिशराम, हरिकृष्ण द्वारा रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 कोटा-चित्तौड़गढ़ फ़ॉरलेन काटून्दा में आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 कोटा चित्तौड़गढ़ फॉरलेन पर कोटा की तरफ से एक अल्टो कार तेज गति से आती हुई नजर आयी जिसको रुकवाने पर चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया जिसे एसएचओ व जाप्ता द्वारा घेरा देकर पकडा गया। कार की भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के नवीन प्रावधानो की पालना करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार तलाशी ली गई तो कार के अन्दर छह प्लास्टिक के क‌ट्टो में कुल 30 किलो 960 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया।

उक्त अवैध डोडाचूरा व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के पारोली थानांतर्गत बिशनीया निवासी 25 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र गोविन्द शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कन्हैयालाल शर्मा ने अफीम डोडाचूरा की तस्करी में भीलवाड़ा जिले के पारोली थानांतर्गत विलासपुर निवासी विजय सिंह पुत्र सोलिया बंजारा का भी संलिप्त होना बताया। कन्हैयालाल शर्मा एवं विजय सिंह बंजारा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE