BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 5:13 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोयाबीन के छिलकों व सब्जी के कैरेट की आड़ में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, एक आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला ये नाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगूं थाना पुलिस व जिला विशेष टीम द्वारा सयुक्त रूप से अवैध डोडा चुरा तस्करी के विरूध बड़ी कार्यवाही करते हुये दो अलग अलग जगहो पर कार्यवाही कर 37 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चुरा व दो ट्रक जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं वहीं दूसरे आरोपी को नामजद कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले मे अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालो की धरपकड व रोकथाम करने के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारीयो व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड के निर्देशन व वृताधिकारी बेगूं अंजली सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगूं शिवलाल मीणा पु.नि. के नेतृत्व मे एएसआई लेखराज, हैडकानि. लाभचन्द, कानि. कमलेश, रतनलाल, दिलखुश, धमेन्द्र, सीताराम व मनोहर के वास्ते लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व सर्कल गश्त हेतू थाना बेगूं से रवाना हो बलवन्तगनर, माण्डना, सुरतपुरा करता हुआ सरहद मौजा गोरला में सुरतपुरा व गोरला के मध्य नेशनल हाईवे रोड न. 27 चित्तौडगढ से कोटा जाने वाले रोड के कट पर बेरियर लगाकर नाकाबन्दी शुरू की।

नाकाबन्दी के दौरान काटुन्दा की तरफ से एक संदिग्ध अशोक लिलेण्ड कम्पनी का ट्रक जिसके उपर सफेद रंग का तिरपाल बंधा हुआ हो चालक के साथ केबिन में एक व्यक्ति ओर बैठा हुआ, आता नजर आया। उक्त ट्रक चालक व खलासी पुलिस नाकाबन्दी देखकर ट्रक को नाकाबन्दी तोडकर भागे तथा थोड़ा आगे जाकर रोककर ट्रक का खलासी ट्रक से नीचे उतर कर खेतों की तरफ भागा व चालक उतर कर भागने लगा जिसको शिवलाल मीणा पुनि. द्वारा जाप्ता को खलासी का पीछा करने हेतू भेजा लेकिन ट्रक खलासी का कोई पता नही चला तत्पश्चात ट्रक चालक का नाम पता पुछा तो बलदेव पुत्र बलजीत सिंह जाट सिक्ख उम्र 32 साल निवासी गली नम्बर 10 देवी वाला रोड कोटकपुरा थाना सिटी कोट कपुरा जिला फरीदकोट पंजाब का होना बताया तथा भागने वाले ख़ल्लाशी का नाम अंग्रेज़ सिंह निवासी सिखवाला जिला फरीदकोट, पंजाब होना बताया ।ट्रक चालक बलदेव जाट के कब्जे शुदा ट्रक मे सोयाबीन के छिलको के प्लास्टिक के 250 कट्टों की आड मे 92 प्लास्टिक के कट्टों मे 18 क्विंटल 91 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा चुरा का परिवहन करना पाया गया ।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में पुलिस मोबाईल 112 में ड्युटी पर तैनात कानि. भागीरथ ने मौके पर आकर बताया कि कोटा से चित्तौडगढ जाने वाले हाईवे रोड पर सरहद सुरतपुरा में होटल मातेश्वरी के सामने एक टाटा ट्रक का चालक पुलिस गाडी 112 मोबाईल व जाप्ता को बावर्दी देखकर दूर अचानक गाडी को रोड पर खडी कर उक्त ट्रक का चालक रोड से नीचे बाई तरफ खेतों की तरफ भाग गया। जिसका कानि द्वारा पीछा किया। भागने वाला ट्रक चालक ने सफेद रंग की धारीदार टीशर्ट व लोअर पहने हुवे हो जवान उम्र का था। ट्रक से नीचे उतरकर भागने वाले खलासी का खेतों व जंगल में काफी दूर तक पीछा किया मगर दूरी ज्यादा होने से खलासी भागने में सफल होकर नजरों से ओजल हो गया। ट्रक के पिछे तिरपाल लगा हो उसमें फल सब्जी के 72 कैरेट व प्लास्टिक के कुल 89 कट्टे की आड मे 1880 किलो 400ग्राम अवैध डोडा चुरा पाया गया। टाटा ट्रक चालक की तलाश जारी है। 
दोनों मामलो में पुलिस द्वारा 37 क्विंटल 72 किग्रा से अधिक अफीम डोडा चुरा व दो ट्रकों को जब्त किया गया है ।दोनो मामलो मे थाना बेगूं पर पृथक पृथक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है। 

जिला विशेष टीम के सदस्यगण-
हैड कानि. भुपेन्द्र, कानि. दीपक, विक्रम, विजय व राजदीप।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE