BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 7:08 pm
NEWS : चित्तौडगढ पुलिस व साईबर टीम ने किया बड़ा खुलासा, बुजुर्ग के साथ लुट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफतार व वाहन जप्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ थाना क्षैत्र में विगत दिंनाक 21 जून 2025 को रात्रि में बुजुर्ग के साथ हुई लुट व अपहरण की घटना का पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ व साईबर टीम ने खुलासा करते हुए घटना कारित करने वाले 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिंनाक 21 जून 2025 को प्रार्थी नदीमखां पिता रईस अहमद खां उम्र 52 साल निवासी अम्बिका पुरी विस्तार कुभानगर ने पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ पर एक रिपोर्ट पेश कि की दिंनाक 21 जून 2025 को रात्रि के समय अपने काम से बाजार में गया हुआ था कि रास्ते में 3-4 व्यक्तियो ने मेरी स्कुटी के आगे कार का लगाकर मुझे जबरदस्ती गाडी में बिठा लिया तथा बदमाशो ने कार में बिठाकर मारपीट करते हुवे भीलवाडा रोड की तरफ लेकर गये, जंहा पर मेरे साथ मारपीट करते हुवे मुझे छोडने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की और मेरा फोन भी ले लिया, मुझे दबाव मे लेते हुवे परिचित से बात करवा कर मेरे से आनलाईन पैसे ट्रांसफर करवाये और पैसे लेने के बाद मेरे साथ मारपीट करते हुवे मुझे नरपत खेडी पुलिया के पास डालकर चले गये। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सरिता सिंह ने उक्त घटना का शिघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये। जिस डीवाईएसपी विनय चौधरी एंव  निंरजन प्रताप सिंह  थानाधिकारी के  निर्देशन में  पुलिस टीम का गठन कर अपने निकटतम सुपरविजन में घटना को गंभिरता से लेते हुवे पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ व साईबर टीम ने घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य एकत्रित करते हुवे, घटनाकारित करने वाले बदमाशो की पहचान कर अपने मुखबीर तंत्र को मजबुत कर तकनीकी माघ्यमो से बुजूर्ग के साथ घटना करने वाले बदमाशो को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की गई। निम्न गिरफ्तार अभियुक्तगणो को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर प्रकरण की घटना के अलावा भी अन्य जिलो की वारदातो के संबध मे पुछताछ की गई तो चित्तौडगढ शहर, देवली जिला टोंक,  बिछिवाडा जिला डुंगरपुर,मेघानीनगर गुजरात में भी इसी प्रकार की वारदात करना स्वीकार किया है। राजस्थान राज्य के अलावा गुजरात राज्य में भी वारदात करने के संबध में पुछताछ जारी है। प्रकरण की घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त किया गया। 


गिरफतार अभियुक्त- 
1. रोहित किलानिया पिता राजकपुर किलानिया जाति जाट उम्र 27 साल निवासी सुरेती थाना सतनाली जिला महेन्द्रगढ हरियाणा
2. बलराम पिता रामावतार शर्मा उम्र 28 साल निवासी बडी का बास थाना आमेर जिला जयपुर 
3. मनीष पिता बाबुलाल मीणा उम्र 23 साल निवासी खोरीबांसखो थाना  बस्सी जिला जयपुर
4. दिलखुश पिता जगन्नाथ मीणा उम्र 21 साल निवासी राखला की ढाणी, छारेडा थाना नागल राजवतान जिला दौसा


पुलिस टीम- थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह, एएसआई कुन्दन सिंह, बिन्दु सिंह,कानि. गजेन्द्र सिंह, राहुलसिंह, रुपचन्द्र, डुंगर सिंह साईबर सेल टीम - हैडकानि राजकुमार।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE